टी-सीरीज का नया भक्ति गीत
मुंबई, 11 अक्टूबर। टी-सीरीज हमेशा अपने दर्शकों के लिए नए और मनमोहक गाने पेश करता है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करते हैं। दीपावली का पावन पर्व नजदीक आते ही, टी-सीरीज भक्तों के दिलों को छूने के लिए भगवान श्री राम को समर्पित भक्ति गीतों का अनावरण कर रहा है।
टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस गीत को साझा करते हुए लिखा, "'जहां श्री राम रहते हैं, वहां शांति और सुख का वास होता है। भक्ति गीत 'जहां श्री राम रहते हैं' अब उपलब्ध है।"
यह भक्ति गीत भगवान राम की महिमा और अवध नगरी की पवित्रता को उजागर करता है। इसके बोल और प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली हैं कि यह श्रोताओं को भक्ति के रंग में रंग देती है।
इस गीत को गायक ऋषि सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं, जो अपनी भावपूर्ण लेखनी के लिए जाने जाते हैं।
गाने का संगीत कुंवर अशिष्ट ने तैयार किया है, जिसने इसे और भी आध्यात्मिक और मधुर बना दिया है। गाने के वीडियो में मनोज मुंतशिर शुक्ला खुद गीत के बोल पर लिपसिंक करते हुए नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों को और भी आकर्षित कर रहा है।
गीत में अवध नगरी की महिमा का सुंदर वर्णन किया गया है। एक बोल में तुलसीदास जी का उल्लेख करते हुए कहा गया है, "अवध की धूल चंदन है, ये तुलसीदास कहते हैं।" यह पंक्ति भगवान राम की नगरी की पवित्रता और भक्ति की गहराई को दर्शाती है। सरल और हृदयस्पर्शी शब्दों का उपयोग हर श्रोता को भक्ति के मार्ग पर ले जाता है।
यह गीत न केवल भक्ति रस से भरा है, बल्कि दीपावली के अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष उपहार भी है। इससे पहले, टी-सीरीज ने भक्ति गीत 'राम जानकी' भी रिलीज किया था।
You may also like
पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने अब तक जो बताया
कांग्रेस नेता पर फायरिंग और तलवार से हमला, भीलवाड़ा में मची सनसनी
क्या आपको पता है बुरा वक्त आने से` पहले भगवान देते हे ये 8 संकेत
Maharashtra: मैं आईने में देखता हूं, लेकिन आप किसानों को देखिए..!
ऊंटनी का दूध इन 20 गंभीर बीमारी को` करता है जड़ से खत्म अगर किसी मंद बुध्दि को इसका दूध पिला दिया जाए तो दिमाग कंप्यूटर से भी तेज़ हो जाता है